Categorized | लखनऊ.

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में सात दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

Posted on 22 January 2015 by admin

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में ‘‘गन्ना उत्पादन तकनीक’’ पर एक सात-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (19-25 जनवरी, 2015) की शुरूआत हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डा0 ओ0 के0 सिन्हा ने किया। उद्घाटन सत्र में इस अवसर पर डा0 सिन्हा ने भारत में गन्ना परिदृश्यः समस्या एवं उपलब्धियां पर विस्तृत जानकारी से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इस प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी प्रतिभागियों को भविष्य में गन्ना शोध, चीनी उद्योग तथा निजी क्षेत्र के कृषि निवेश निर्माता कम्पनियों में कैरियर बनाने में बहुत लाभप्रद होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इलाहाबाद कृषि विश्वविद्यालय के 20 कृषि स्नातक छात्र भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण प्रभारी डा0 ए0 के0 साह, ने प्रशिक्षण के रूप रेखा पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अगले सात दिनों में गन्ना प्रजाति, बुआई विधियां, बीज उत्पादन तकनीक, फसल विविधिकरण, चुकन्दर, पोषक तत्व प्रबंधन, नाशी कीट व बीमारी प्रबंधन, कटाई उपरान्त प्रबंधन, आधुनिक संचार प्रणाली विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दिया जायेगा। साथ ही संस्थान द्वारा विकसित आधुनिक गन्ना उत्पादन तकनीकों तथा गन्ना खेती यंत्रों पर प्रायोगिक जानकारी प्रशिक्षण में भाग ले रहे विद्यार्थियों को प्रक्षेत्र भ्रमण के द्वारा दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in