Categorized | लखनऊ.

रीजनल मैथमेटिकल ओलम्पियाड में लखनऊ से चयनित कुल 11 छात्रों में सर्वाधिक 8 छात्र सी.एम.एस. के

Posted on 21 January 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने रीजनल मैथमेटिकल ओलम्पियाड की मैरिट सूची में सर्वाधिक संख्या में चयनित होकर एक बार फिर से अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र मनन भाटिया ने मेरिट सूची में टाॅप रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम सारे देश में गौरवान्वित किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के संयोजकत्व में भाभा एटाॅमिक रिसर्च सेन्टर द्वारा आयोजित इस अत्यन्त प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लखनऊ से चयनित कुल 11 छात्रों में सर्वाधिक 8 छात्र सी.एम.एस. के हैं जबकि  मात्र 3 छात्र अन्य विद्यालयों से चयनित हुए हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. से चयनित सर्वाधिक 8 छात्रों में मनन भाटिया, स्कन्द राजमीत, देवती सिंह, तनय तिवारी, यश संजीव, ओम जायसवाल, आशुतोष कुमार एवं सुनम्या गुप्ता शामिल हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के चयनित छात्र अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण एवं अपने अनुभवी व विद्वान शिक्षकों के आत्मीयतापूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को देते हैं। अब ये छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in