Categorized | लखनऊ.

एचडीएफसी बैंक ने लखनऊ में जोश अनलिमिटेड 2015 का आगाज किया

Posted on 21 January 2015 by admin

एचडीएफसी बैंक लि. ने आज लखनऊ में अपने कर्मचारियों के लिए वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया। इस आयोजन को जोश अनलिमिटेड के नाम से जाना जाता है। यह बैंक के कर्मचारियों को क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, थ्रोबॉल, एथलेटिक्स, कैरम, चेस, टेबल टेनिस आदि विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने के लिए मंच मुहैया कराता है। यह प्रतियोगिता देश भर के 25 शहरों में आयोजित की गयी है। लखनऊ में इस समारोह का आयोजन अलीगंज स्टेडियन, सेक्टर एच रोड, अलीगंज, लखनऊ में किया गया। लखनऊ और इसके आसपास के कस्बों और शहरों से लगभग 330 कर्मचारियों और उनके परिवारों ने इसमें हिस्सा लिया। जोश अनलिमिटेड का उद्घाटन सभी प्रतिस्पर्धियों और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एचडीएफसी बैंक के रीजनल हेड - आरबीबी (उत्तर प्रदेश), श्री अरुण मेदिरत्ता ने किया।
जोश अनलिमिटेड देश में सबसे बड़े आंतरिक कर्मचारी खेल आयोजनों में से एक है। पिछले साल पाँच महीनों की अवधि के दौरान 15 स्थानों पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में एचडीएफसी बैंक के 28,000 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। एचडीएफसी बैंक के रीजनल हेड - आरआरबी (उत्तर प्रदेश) अरुण मेदिरत्ता ने कहा, मैं लखनऊ में जोश अनलिमिटेड का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूँ। शारीरिक गतिविधियाँ हमारे पूरे स्वास्थ्य और देखरेख का एक महत्वपूर्ण पहलू है। मैं खुश हूँ कि एचडीएफसी बैंक के पास यह शानदार मंच है, जिसके जरिये हमें विभिन्न खेल आयोजनों में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। मुझे इस आयोजन की समाप्ति के दौरान अपने कई सहकर्मियों और उनके परिवारों से मिलने की उम्मीद है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in