Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रजनन छमता को परिक्षण में लगे अखिलेश सरकार के मंत्री आजम खां की बदजुबानी पर कार्यवाही हो।

Posted on 20 January 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रजनन छमता को परिक्षण में लगे अखिलेश सरकार के मंत्री आजम खां की बदजुबानी पर कार्यवाही हो। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी से स्पष्ट हो गया है कि समाजवादी पार्टी का महिलाओं के प्रति क्या रवैया है। पहले भी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव कह चुके है कि लड़कों से गलतिया हो जाती है अब उनके राष्ट्रीय महासचिव की टिप्पणी किसी महिला से पूंछ ले उनकी………….कैसी है। अशोभनीय और निंदनीय है।
पार्टी मुख्यालय पर सपा नेता आजम खां के महिलाओं पर की गयी बेहद अशोभनीय टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अखिलेश सरकार के मंत्री योजनापूर्वक राज्य में उठ रहे विकास के सवालों से निरूत्तर बदजुबानी में जुटे हुए है। राज्य के किसान यूरिया न मिलने से हलकाल हैं। ठंड़ से राज्य में मौते हो रही, सरकार ने कहा था कि ठण्ड से मौते पर कार्यवाही होगी, रोज समाचार आ रहे। चाहे कानून व्यवस्था का मामला हो अथवा विकास हर मोर्चे पर चैतरफा जनता के सवालों से सरकार निरूत्तर है। इन सवालों से निरूत्तर सपाई अर्नगल बयानबाजी पर उतारू है। इसलिए घर वापसी पर बयानबाजी करते हुए शिवपाल यादव कहते है कि भाजपा कार्यकर्ता अपनी बहन-बेटियों की इन घर वापसी कर रहे लोगों शादी कराये, तो आजम खां कह रहे है कि किसी महिला से पूंछ ले कि उनकी ………………. कैसी है, ठीक है।
श्री पाठक ने कहा कि अपने नेता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन तालिबान, दाउद के पैसे से मनाने वाले आजम खां कभी ट्रकों से लाशों को ढोने का आरोप लगाते हुए सरकार के पक्ष में कुर्तक गढ़ते है। तो कभी बयानो पर प्रतिक्रिया देते समय महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर ही सवाल खड़े करते है। उन्होंने कहा कि लगातार अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले आजम खां के महिलाओं पर दिये इस बयान को महिला आयोग संज्ञान में ले।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in