Categorized | लखनऊ.

बरेली फतेहगंज पष्चिम में दंगा सरकार की तुष्टीकरण नीति के कारण - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 19 January 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा बरेली के फतेहगंज पश्चिम का दंगा शासन की तुष्टीकरण नीति का परिणाम है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि बरेली सहित पश्चिम उ0प्र0 से दुधारू पशुओं का सत्ता संरक्षण में अवैध कटान की खबरे लगातार आ रही थी लेकिन सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के नेताओं के दबाव के चलते स्थानीय प्रशासन पंगु बना रहा परिणामस्वरूप बरेली के फतेहगंज पश्चिम क्षेत्र में दंगा भड़का और कफर््यू लगने की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि बरेली में दंगा भड़कने में समाजवादी पार्टी पूरी तरह जिम्मेदार हैं प्रदेश का कमजोर खुफिया तंत्र एवं प्रदेश का लापरवाह प्रशासनिक अमला सत्ता की जी-हॅजूरी में व्यस्त है और जमीनी हकीकत की पूरी अनदेखी हो रही है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उ0प्र0 में लगातार अराजकता का माहौल बना हुआ है प्रदेशवासी दहशत में है पूर्व में हुए दंगों में भी प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार दंगाईयों के साथ खड़ी रही हैं और दंगाईयों के हौसले बुलन्द हो रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि दंगा रोकने में शीघ्रता करे और किसी भी र्निदोश को सत्ता पक्ष के दबाव में उत्पीड़न न करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in