Categorized | लखनऊ.

मायावती अनर्गल आरोपों की राजनीति कर रही हैं - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 19 January 2015 by admin

बसपा सुप्रीमों मायावती द्वारा अपने जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगाकर जनता का ध्यान बड़े मुद्दों से हटाना चाहती है। प्रदेश पार्टी प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उ0प्र0 में गरीबी और वंचितों पर अन्याय अपने चाम पर हैं और बसपा सुप्रीमों पर जब उनकी पार्टी के लोग ही जन्मदिन के नाम पर धन उगाही का आरोप लगा रहे है तो बसपा सुप्रीमों बौखलाहट में तथ्यहीन बाते कर रही हैं सभी जानते है कि केन्द्र की पूर्व यू.पी.ए. सरकार को बसपा ने समर्थन देकर अपना स्वार्थ सिद्ध किया था।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि आज भी उ0प्र0 में सपा सरकार में दलितों पर जुल्म हो रहे है लेकिन बसपा ने सपा से हाथ मिलाना हुआ हैं। भ्रष्टाचार और जातिवाद मंे दोनों की बीच गठजोड़ है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा और बसपा एक सिक्के के दो पहलू है। सपा सुप्रीमों का जन्मदिन रामपुर में जिस तरीके से मनाया एवं सैफई महोत्सव आयोजित हुआ और अब बसपा सुप्रीमों अपने जन्मदिन मनाकर विलासता का ही परिचय दे रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in