स्टे के बावजूद भू-माफिया कर रहे निर्माण

Posted on 19 January 2015 by admin

कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के मेजरगंज निवासिनी ने न्यायालय से मिले स्टे के बावजूद भू-माफियाओं द्वारा अवैध निर्माण व कब्जे का प्रयास लगातार किया जा रहा है। जिसको लेकर पीडि़ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
डीएम को दिये गये शिकायती पत्र के अनुसार मेजरगंज निवासनिी इन्दू देवी बरनवाल पत्नी स्व. तुंगनाथ बरनवाल जो की विधवा महिला है। जिसके मकान पर बृजेश कुमार, मसूद आलम व वहीद आलम कब्जा करना चाहते थे जिन्हें रोकने के लिए (प्रवर खण्ड) कक्ष संख्या-15 के यहां दांवा दायर किया जिसमें सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय ने 20 नवम्बर 2014 को आदेश पारित किया कि उभयपक्ष यथास्थिति बनाये रखें। लेकिन उभयपक्ष द्वारा दिनांक 06 जनवरी 2015 को जबरन निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। पीडि़ता के पुत्र जितेश कुमार ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। थकहारकर पीडि़ता ने अपने पुत्र के साथ व्यक्तिगत रूप से उपजिलाधिकारी सदर से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया उन्होंने प्रार्थना पत्र लेकर कोतवाली नगर को मार्क कर दिया। लेकिन कोई कार्यवाही न होने से महिला दर-दर की ठोकरें खा रही है। अन्ततः डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in