आज मनाई जाएगी हीरों यादव की सातवीं पुण्य तिथि

Posted on 19 January 2015 by admin

सदर विधायक अरूण वर्मा के संयोजन में रणविजय सिंह यादव उर्फ हीरो की सातवीं पुण्य तिथि उनके पैतृक गाॅव रेवारी में आज मनायी जायेगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा शिरकत करेगें। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक अरूण वर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव करेंगें। हीरों की सातवीं पुण्य तिथि पर विधायक अरूण वर्मा ने जिले के समस्त विधायकगण, पूर्व विधायक, ब्लाक प्रमुख, पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सद्स्य, पूर्व जिला पंचायत सद्स्य, जिले के वर्तमान पार्टी पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं से अपील की है कि हीरों की मनाई जा रही सातवीं पुण्य तिथि में हिस्सा लें। श्री वर्मा ने बताया कि मंत्री राममूर्ति वर्मा दिन में 11 बजे कार्यक्रम में शिरकत करने के सदर विधानसभा क्षेत्र के रेवारी गाॅव में पहुंच रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in