आबकारी विभाग का छापा चार महिलाओं पर मुकदजा दर्ज काम मजदूरी कर बनाते है शराब

Posted on 19 January 2015 by admin

आबकारी और पुलिस विभाग की छापेमारी में रामपुर और रहायतपुर ईट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के आवास में छापे में बड़ी मात्रा में शराब बनाने का कच्चा माल बरामद किया गया और मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया गया।
पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने ईट भट्ठों पर छोपमारी कर 15 कुन्तल लहन दो बारी यूरिया, नौशादर महुआ मौके पर बरामद किया और उसे वहीं पर नष्ट कर दिया गया। मालूम हो की शुक्रवार रात मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर ए.के. सिंह लम्भुआ, सीओ मान सिंह ने मिलकर छापा मारा छापे के दौरान रहाइतपुर स्थिति प्रातप ब्रिक फिल्ड नामक ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर जो झारखण्ड राॅची के रहने वाले है। उन्होंने अपने आवास पर बड़े पैमाने में कच्ची शराब बनाने का कच्चा माल रखा हुआ था। इस कच्चे माल का उपयोग यह लोग देशी शराब बनाने के उपयोग में करते थे आबकारी अधिकारी ए.के. सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों भट्ठा मालिकों को डीएम के माध्यम से नोटिस दिया है, और उन्हें कहा कि यदि दुबारा आप के भट्ठे पर इस तरह अवैध शराब बनती पायी गयी तो भट्ठे का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। रामपुर स्थित भट्ठा जिसके मालिक अमर बहादुर सिंह है उनके भट्ठे से मगरी, मुन्नी, अनीता, अन्नू, नामक महिलाओं के ऊपर सीओ मान सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in