भाकपा का पाॅचवे दिन भी रहा धरना जारी

Posted on 19 January 2015 by admin

भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने अनिश्तिकालिन धरने के पाचॅवें दिन नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय बल्दीराय पर अपने धरने को जारी रखा। धरने में अखिल भारतीय पासी समाज के जिलाध्यक्ष श्रीपाल पासी ने भी अपना समर्थन दिया।
विकास खण्ड बल्दीराय में खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के भ्रष्ट कार्यशैली को लेकर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की जिला कौशिल ने जिला मंत्री शारदा प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया है। धरने में प्रतिदिन सैकड़ों लोग शामिल हो रहे है। धरने को सम्बोधित करते हुए करते हुए जिलामंत्री शारदा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी हरिशंकर गुप्ता ने अपनी भ्रष्ट कार्यशैली का परिचय देकर ग्राम विकास अधिकारी की सांठगांठ करके इन्दिरा आवास योजना, समाजवादी पेंशन योजना में अपात्रों से पैसा लेकर उन्हें योजना गलत लाभ दिला दिया गया है। जिससे ग्राम पंचायत वीही निदूरा सहित कई पंचायतों के पात्र नागरिक उक्त योजना का लाभ पाने से वंचित रह गये। जिलामंत्री ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी ने उच्चाधिकारियों के आदेश के विपरीत ग्राम पंचायत के द्वितीय उचित दर की दुकान का चयन मनमाने ढंग से कर लिया है जो इस समय गाॅव के नागरिकों में विरोध का स्वर निकल रहा है। भाकपा के जिलामंत्री ने कहा कि जब तक खण्ड विकास अधिकारी के काले कारनामों की जाॅच नहीं करवाई जायेगी अथवा भ्रष्ट ग्राम विकास अधिकारी अनिल सरोज का तत्काल स्थानान्तरण न किया गया तब तक यह धरना अनिश्चित कालीन चलता रहेगा। धरने को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय पासी समाज के जिलाध्यक्ष श्रीपाल पासी ने कहा कि ब्लाक मुख्यालय इस समय दलालों का अड्डा बन चुका है। ग्राम विकास अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी शासन द्वारा संचालित कई महत्वाकांक्षी योजनाओं में व्यापक कमीशन बाजी करके अपात्र को लाभ दे रहे है। जिसकी शिकायत भी उच्चधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन रसूखदार लोगों के प्रति उच्चाधिकारी भी नतमस्तक हो गये है। कार्यवाही नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि पारा विन्देश्वरीगंज मार्ग निर्माण हेतु उखाड़ दिया गया है। एक वर्ष बीत गया लेकिन अभी तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। विकास खण्ड बल्दीराय में नया राशन कार्ड बनाने की प्रतिक्रिया चल रही है उन्होंने मांग की है कि नया राशन कार्ड सिर्फ पात्र व्यक्तियों को ही मुहैया कराया जाय अगर अपात्रों को चयन राशन कार्ड में किया गया तो यह धरना उग्र रूप धारण कर लेगा। उन्होंने कहा कि सुलतानपुर पुलिस लाइन के पास प्रस्तावित सर्वे पर ही ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाय। भाकपा के नेतृत्व में आज धरने को पाॅचवे दिन बीत गया लेकिन अभी तक जिले का कोई समक्ष अधिकारी मांग को पूरी करने के लिए धरना स्थल तक नहीं पहुंच सका है। इस कड़कड़ाती सर्दी में सैकड़ों लोग धरना स्थल पर ठिठूर रहे है। धरने पर बैठे लगभग अठठारह लोगों को ठंड लगने से उनकी हालत खराब हो गयी लेकिन डाॅ. डी.पी. सिंह ने धरना स्थल पर स्वास्थ्य टीम भेजकर इलाज करवाया। जिलाध्यक्ष श्रीपाल पासी ने कहा कि अगर धरना स्थल पर उपस्थित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी हुई तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। धरने पर मौजूद लोग चुप नहीं बैठेगें। ब्लाक मुख्यालय पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने में कौशल प्रसाद, भोला कुमार, नीरज कुमार, डाॅ. अजय कुमर, उस्मान खाॅ, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in