ग्राम स्वास्थ्य ,स्वच्छता एवं पोषण समिति का एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन

Posted on 19 January 2015 by admin

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं सिप्सा के तत्वाधान में प्रताप सेवा समिति की तरफ से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुडवार व प्रतापपुर कमैचा के मीटिंग हाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्र्तगत गठित ग्राम स्वास्थ्य , स्वच्छता एवं पोषण समिति का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रतापपुर कमैचा के एम0ओ0आई0सी0 ए0 एन0राय ने कार्यशाला को संम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनने हेतु सभी लोगो की सहभागिता जरूरी है कार्यक्रम को सफल बनने हेतु हम पूरा सहयोग करेगे। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुडवार के एच0ई0ओ0 नेम कुमारी ने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य , स्वच्छता एवं पोषण समिति  स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है ।  इनके सदस्यों के सहयोग से ग्रामवासिओं को अच्छीं स्वास्थ्य सेवाये प्रदान की जा सकती है। प्रताप सेवा समिति के जिला समन्वयक संजय सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगांे को जागरूक कर इस मिशन को पूरी तरह से सफल बनाया जा सकता है। इस कार्यशाला में सी0 डी0 पी0 ओ0 , ए0 बी0 पी0 एम0, एम0 ओ0 पंकज, बी0पी0एम0 दिनेश सिंह, ममता सिंह , प्रधान, ए0 एन0 एम0, आशा ,आॅगन बाड़ी आदि ने सक्रिय भाग लिया । ब्लाक समन्वयक मदन तिवारी तथा ओमप्रकाश ने लोगो को कार्यक्रम के उद्देश्य , कार्य के विषय मे विस्तृत जानकारी दी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in