Categorized | लखनऊ.

सड़क सुरक्षा नियमों का और अधिक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: श्रीमती सुरभि रंजन

Posted on 19 January 2015 by admin

सड़क सुरक्षा नियमों का और अधिक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाय। आम नागरिक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा करंे। सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के साथ-साथ गरीब वर्ग के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को भी अवश्य दी जाय। आकांक्षा समिति जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा के नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा एवं समाजसेविका श्रीमती सुरभि रंजन आज प्रेस क्लब में हैप्पी फ्रेन्ड्स क्लब एवं ट्रैक्स रोड सेफ्टी एन0जी0ओ0 तथा परिवहन विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा पैनल डिस्कशन आन रोड सेफ्टी एण्ड रिस्पान्सिबिलिटीज कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सड़क सुरक्षा नियमों के जानकारी दिलाने के उददेश्य से छात्र-छात्राओं के मध्य गु्रप डिस्कशन आयोजित कराया जाय ताकि यातायात नियमों की जानकारी छात्रों को अधिक से अधिक कराकर अनुपालन कराया जाय।
श्रीमती सुरभि रंजन ने कहा कि अज्ञात वाहनों से सड़क पर होने वाली मृत्यु के फलस्वरूप राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि मृतक परिवार को प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ जनपदों में  लम्बित ऐसी राशि को मृतक परिवार को दिलाने हेतु जिला स्तरीय आकांक्षा समिति के अध्यक्षाओं को जिलाधिकारियों से अनुरोध करने के निर्देश दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रचार-प्रसार मंे आम  नागरिकों एवं व्यापार जगत के लोग शासकीय विभागों के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारी नियत कर भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटना से कोई मृत्यु न होने पाये और उत्तर प्रदेश दुर्घटना शून्य प्रदेश बन सकें।
कार्यक्रम मेें परिवहन आयुक्त के0 रवीन्द्र नायक, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी सहित हैप्पी फ्रेन्ड्स क्लब की अध्यक्षा श्रीमती हेमा नायक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री शरद प्रधान, श्री संजय शर्मा, श्री आलोक पाण्डेय सहित अन्य सभ्रान्त नागरिकों एवं महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in