Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि

Posted on 19 January 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की छवि खराब करने की साजिश के तहत भाजपा द्वारा खनन को लेकर निराधार आरोप लगाए जा रहे है। सोनभद्र में 6 करोड़ का राजस्व लाभ हुआ है जबकि फिरोजाबाद में अवैध खनन की कोई वास्तविक शिकायत नहीं मिली है। खनन मंत्री को जहां कहीं अवैध खनन की सूचना मिली तत्काल कड़ी कार्यवाही की गई। खनन मंत्री के विरूद्ध शिकायते करनेवालों की कडि़यां कहां से जुड़ी है, जनता समझ रही है। अफवाहें फैलाकर चरित्र हनन करने वालों को जल्द ही मुंह की खानी पड़ेगी।
देवबंद, सहारनपुर में भाजपा के स्थानीय साॅसद की भूमिका विवाद में रही है। इससे पूर्व मुजफ्फरनगर, बदायूॅ, मुरादाबाद, अयोध्या, मथुरा में भी भाजपा की यही साजिशें रही हैं कि किसी भी तरह कानून व्यवस्था बिगाड़ी जाए। उन्नाव के मामले में मुख्यमंत्री जी ने तुरन्त जाॅच के आदेश दे दिए तब भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रात में घिनौनी राजनीति करने उन्नाव पहुॅच गए। स्थिति को सामान्य होने देने के बजाय उसे बिगाड़ना ही भाजपा नेतृत्व की चाल और चरित्र बन गया है।
यह दुखद है कि मलिहाबाद, उन्नाव में जहरीली शराब पीकर कुछ लोग कालकवलित हो गए। मुख्यमंत्री जी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोषी आबकारी और पुलिस अधिकारियों को निलम्बित किया, आबकारी आयुक्त तक को उनके पद से हटा दिया गया। संतप्त परिवारों को मदद दी गई। बीमारों का निःशुल्क इलाज हो रहा है तथा गरीब मृतकों की अंत्येष्टि के लिए भी सहायता की गई। मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट आदेश है कि किसी भी दोषी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। अपराधियों की जगह जेल होगी।
जिन घटनाओं पर भाजपा नेतृत्व को पीडि़तों से सहानुभूति दिखानी चाहिए वहां भी वे राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं। लाशों की राजनीति करने से उनका संवेदनहीन चेहरा उजागर हुआ है। यह अमानवीयता की हद है। भाजपा नेताओं को अशांति और विद्वेष की आग जलाकर अपने स्वार्थ की रोटी सेंकने की ओछी मानसिकता से बचना चाहिए। दंगा भड़काकर वे प्रदेश में विकास की गति में बाधा डालने की कुचेष्टा कर रहे है। इससे समाजवादी विकास रथ तो रूकेगा नहीं, हां भाजपा का ग्राफ जनता की नजरों में दिनों दिन गिरता जा रहा है।
भाजपा ने झूठ, अफवाहबाजी और निराधार आरोपों के जरिए अपनी राजनीति को परवान चढ़ाने की कोशिश है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने विकास के नए एजेण्डा के साथ कृषि अर्थव्यवस्था और अवस्थापना क्षेत्र को नई गति दी है जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश आदर्श प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। इससे बौखलाए भाजपा नेता सांप्रदायिकता, दंगा, चरित्र हनन और लाशों की राजनीति करने पर उतर आए है। लगातार तीन सालों में उनका यही चरित्र रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in