Categorized | लखनऊ.

सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) के रिक्त पदों एवं भविष्य में रिक्त होने वाले पदों का नाम अपर जिला पंचायतराज अधिकारी करने का निर्णय

Posted on 14 January 2015 by admin

पंचायती राज विभाग के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के पदों की वेतन विसंगति से सम्बन्धित प्रकरण पर मुख्य सचिव समिति द्वारा दी गई संस्तुतियों पर मंत्रिपरिषद द्वारा विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का वर्तमान ग्रेड वेतन 2800 रुपए यथावत रखा जाए। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) के रिक्त पदों एवं भविष्य में रिक्त होने वाले पदों का नाम अपर जिला पंचायतराज अधिकारी रखते हुए सभी जनपदों में यह पद रखा जा रहा है। इसके लिए यदि आवश्यकता होगी तो पद भी सृजित किए जाएंगे। इस पद को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से शत-प्रतिशत पदोन्नति कर भरा जाएगा। अब इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती की वर्तमान व्यवस्था के अंतर्गत तथा 50 प्रतिशत पद अपर जिला पंचायत राज अधिकारी से पदोन्नति से भरे जाएंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in