Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पेय जल एवं पंखों की सुविधा सौर ऊर्जा से उपलब्ध कराने का निर्णय

Posted on 14 January 2015 by admin

मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में सौर ऊर्जा से पेय जल एवं पंखे की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के तहत प्राथमिक विद्यालयों हेतु सोलर पावर प्लाण्ट के मद में बजट का प्राविधान किया जाएगा। वर्तमान वर्ष में यह योजना प्रदेश के 05 जनपदों के 50 प्राथमिक विद्यालयों में पाइलेट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित की जाएगी। प्रत्येक वर्ष योजना के लिए जनपदों का चयन शासन स्तर से किया जाएगा, जबकि विद्यालयों का चयन जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। विद्यालयों के चयन के दौरान, उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो आबादी या उसके आसपास स्थित हों और जिसमें कम से कम 100 छात्र अध्ययनशील हों तथा विद्यालय में पेय जल हेतु इण्डिया मार्का हैण्डपम्प पहले से स्थापित हो। योजना का क्रियान्वयन यूपीनेडा द्वारा खुली निविदा के माध्यम से संयंत्रों की स्थापना, 05 वर्षों की काॅम्प्रीहेन्सिव वाॅरण्टी एण्ड मेण्टीनेंस के साथ, कराई जाएगी। स्थापना के उपरान्त विद्यालय के प्रधानाचार्य को संयंत्र हस्तांतरित किया जाएगा। संयंत्र के नियमित रूप से रख-रखाव हेतु जनपदों में एक सर्विस सेण्टर की स्थापना यूपीनेडा द्वारा अनिवार्य रूप से की जाएगी। योजना के नियमित अनुश्रवण के लिए यूपीनेडा के जनपदीय परियोजना अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। यूपीनेडा के मुख्यालय स्तर पर भी समय-समय पर परियोजना की समीक्षा एवं फीडबैक की व्यवस्था की जाएगी। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु यथावश्यक संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in