Categorized | लखनऊ.

नगरीय परिवहन निदेशालय की संरचना में परिवर्तन का प्रस्ताव मंजूर

Posted on 14 January 2015 by admin

मंत्रिपरिषद ने जे0एन0एन0यू0आर0एम0 कार्यक्रम की नगरीय परिवहन परियोजना के अन्तर्गत गठित नगरीय परिवहन निदेशालय की संरचना में परिवर्तन किए जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। नगरीय परिवहन निदेशालय को पूर्णतः क्रियाशील किए जाने के उद्देश्य से निदेशालय के स्वरूप में वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप संशोधन किए जाने, कतिपय पदों को जोड़े जाने के परिप्रेक्ष्य में 5 पदों-अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, वित्त नियंत्रक, उप निदेशक व सहायक निदेशक को स्वीकृत किए जाने पर कतिपय शर्तों के अधीन सहमति प्रदान की गई है। इन पदों को प्रतिनियुक्ति अथवा आउटसोर्सिंग से भरा जाएगा।
नगरीय परिवहन निदेशालय के निदेशक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी होंगे। इस पद पर ऐसे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की तैनाती को वरीयता दी जाएगी, जो नगरीय परिवहन के क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव रखते हों।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in