Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री से लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रधान सलाहकार डाॅ0 ई0 श्रीधरन ने भेंट कर परियोजना की प्रगति से अवगत कराया

Posted on 14 January 2015 by admin

press1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज उनके सरकारी आवास पर लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रधान सलाहकार डाॅ0 ई0 श्रीधरन ने भेंट कर परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। डाॅ0 ई0 श्रीधरन ने मुख्यमंत्री को बताया कि परियोजना हेतु रोलिंग स्टाॅक तथा सिग्नलिंग के कार्य हेतु टेण्डर जारी कर दिए गए हैं। इस टेण्डर को 18 ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा खरीदा गया है।
डाॅ0 ई0 श्रीधरन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि लखनऊ मेट्रो रेल का कार्य त्वरित गति से चल रहा है तथा इस कार्य को निर्धारित लक्ष्य तिथि के अन्दर पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि परियोजना के भारत सरकार से अनुमोदन हेतु राज्य सरकार के स्तर से भारत सरकार से अनुरोध किया जाना आवश्यक होगा।
मुख्यमंत्री ने मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा परियोजना हेतु केन्द्र सरकार से अनुमोदन के सम्बन्ध में राज्य सरकार के स्तर से शीघ्र अनुरोध किए जाने का आश्वासन भी दिया।
भेंट के दौरान मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री
श्री राकेश बहादुर, प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकान्त तथा लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के प्रबन्ध निदेशक श्री कुमार केशव मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in