Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज जहरीली शराब से हुई तमाम निरीह लोगों की मृत्यु पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी में हुई इस दुःखद घटना से राज्य सरकार का निकम्मापन साबित हुआ है।

Posted on 13 January 2015 by admin

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज जहरीली शराब से हुई तमाम निरीह लोगों की मृत्यु पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी में हुई इस दुःखद घटना से राज्य सरकार का निकम्मापन साबित हुआ है। डाॅ0 खत्री ने मांग की है कि मृतकों के परिजनेां को समुचित मुआवजा प्रदान किया जाय।
डाॅ0 खत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आबकारी विभाग से ज्यादा से ज्यादा राजस्व कैसे वसूला जाय, इसी पर लगी हुई है उसे आम जनता के जान की कोई परवाह नहीं है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता इंचार्ज वीरेन्द्र मदान ने आज जारी बयान में कहा कि राजधानी लखनऊ में आज जिस प्रकार जहरीली शराब से तमाम लेागों की जानें गयी हैं वह सत्ता में बैठे नेताओं एवं शासन-प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों की घोर लापरवाही दर्शाता है। इस घटना ने यह भी साबित किया है कि किस प्रकार से शराब के कारोबारियों के सामने प्रदेश सरकार पूरी तरह बौनी साबित हो रही है।
प्रवक्ता ने मांग की है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाय एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आबकारी एवं पुलिस विभाग को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। इसके साथ ही जहरीली शराब के सेवन से गंभीर रूप से बीमार हुए लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in