Categorized | लखनऊ.

ग्रुप एसईबी इंडिया (प्रा) लिमिटेड ने मिक्सर ग्राइंडर्स की नई विषिष्ट श्रृंखला लाॅन्च की -महाराजा व्हाइटलाइन फ्लोरा एवं माएस्ट्रो

Posted on 13 January 2015 by admin

श्रंदनंतलए2015: हाल ही में ग्रुप एसईबी द्वारा भारत में महाराजा व्हाइटलाइन का अधिग्रहण किया गया। इसके बाद अस्तित्व में आये ग्रुप एसईबी इंडिया (प्रा.) लिमिटेड ने मिक्सर ग्राइंडर की नई श्रृंखला - ‘‘माएस्ट्रो मिक्सर ग्राइंडर‘‘ और ‘‘फ्लोरा मिक्सर ग्राइंडर‘‘ को लाॅन्च किये जाने की घोषणा की है।

मिक्सर ग्राइंडर की इस नई श्रृंखला के लाॅन्च के अवसर पर श्री इमैनुअल सेरोट अलमेरास, वीपी मार्केटिंग, ग्रुप एसईबी इंडिया (प्रा) लिमिटेड ने कहा, ‘‘मिक्सर ग्राइंडर की श्रेणी में अग्रणी ब्रांड होने के नाते, फ्लोरा एवं माएस्ट्रो मिक्सर ग्राइंडर ग्राहकों का अनुभव बढ़ाने एवं उसमें सुधार करने का वादा करते हैं। यह अद्भुत रसोई उपकरण ग्राहकों को रसोई के नीरस कार्यों को निपटाने में मदद प्रदान करेंगे। हमारा उद्देश्य खूबसूरत एवं स्वादिष्ट परिणामों के साथ जिंदगी को सरल बनाने वाले समाधानों का निर्माण करना है। आने वाले समय में हम और अधिक आकर्षक नये उत्पादों को लाॅन्च करेंगे।‘‘

कंपनी द्वारा लाॅन्च की गई नई श्रृंखला में शामिल है:

माएस्ट्रो मिक्सर ग्राइंडर्स

आकर्षक डिजाइन और खूबसूरत लाल एवं सफेद रंग में पेश किया गया माएस्ट्रो मिक्सर ग्राइंडर उत्कृष्ट परिणाम के लिए बनाया गया है। इसमें दमदार 600 वाट की मोटर है और सुविधा एवं विशुद्ध उपयोग के लिए अनोखा एंगल्ड डिस्प्ले भी है। उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए 3 हैवी ड्यूटी स्टेनलेस स्टील ज़ारों को 0.3, 1 और 1.5 लीटर की क्षमता में पेश किया गया है। विभिन्न ब्लेड ड्राई एवं वेट ग्राइंडिंग के साथ-साथ लिक्विडाइजिंग की विभिन्न जरूरतों को पूरा करते हैं। यह ग्राइंडर रोजमर्रा की कुकिंग को तीव्र एवं आसान बनाता है। यह बाजार में 3899 रूपये में उपलब्ध है।

फ्लोरा मिक्सर ग्राइंडर्स
550 वाट की मोटर से सुसज्जित, फ्लोरा मिक्सर ग्राइंडर रसोई में अनूठा एवं खूबसूरत संकलन है। यह बहुत आकर्षक एवं अनोखी फ्लाॅवर डिजाइन, बेहतरीन सौंदर्य से सुसज्जित और प्रदर्शन और प्रयोग में टिकाऊ है। लाल एवं सफेद रंग उत्पाद के दर्शनीय आकर्षण को बढ़ाते हैं।

इस्तेमाल में विविधता प्रदान करने के लिए इसमें 3 ज़ार दिये गये हैं। ग्राहक लिक्विडाइजिंग, ड्राई एवं वेट ग्राइंडिंग एवं चटनी ग्राइंडिंग कर सकते हैं। यह बाजार में 3699 रूपये में उपलब्ध है।

दोनों वैरियंट में नाॅन-स्लिप फीट खूबी सन्निहित है, जो ग्राहकों के लिए संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करती है। दोनों उत्पादों को 2 वर्ष की वारंटी के साथ लाॅन्च किया गया है।

3 से अधिक दशकों का व्यापक अनुभव ब्रांड को भारतीय घरों की जरूरतें समझने में समर्थ बनाता है। इस अनुभव और विशेषज्ञता ने कंपनी को नवीनतम एवं इस्तेमाल में आसान डिजाइनें पेश करने में सहायता की है। यह निश्चित तौर पर घरों के साथ तालमेल बनायेंगी।

हेल्पलाइन - 1860-180-4111 अथवा देखें ूूूण्उंींतंरंूीपजमसपदमण्बवउ

ग्रुप एसईबी इंडिया के विषय में: कंपनी मिक्सर ग्राइंडर, जूसर मिक्सर ग्राइंडर और रूम हीटर्स श्रेणियों में अग्रणी है। 26 शाखा कार्यालयों, 500 वितरकों, 35,000 डीलरों के साथ कंपनी की अखिल-भारतीय स्तर पर उपस्थिति है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में स्थित इन-हाउस विनिर्माण इकाई की वार्षिक उत्पादन क्षमता 3 मिलियन यूनिट है। कंपनी के उत्पादों की तीन श्रेणियां - किचन एप्लायंसेज, होम कम्फर्ट और गारमेंट केयर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in