Categorized | आगरा

गणतंत्र दिवस को गरिमा पूर्ण ढं़ग से मनायें- डीएम

Posted on 13 January 2015 by admin

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सुव्यवस्थित ढं़ग व सादगी के साथ मनाया जायेगा। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 8.30 बजे तथा शैक्षिक संस्थाओं पर प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। इस पर्व के अवसर पर एमजी रोड तथा शहर के प्रमुख चैराहों को सजाने के साथ ही देशभक्ति के गीतों का गायन कराया जायेगा।
जिलाधिकारी पंकज कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में आज गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक करते हुए कहा कि विशेष सफाई अभियान 25 व 26 जनवरी को शहर के साथ ही
ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील स्तर पर वे अधिशासी अधिकारियों की बैठक कर नगर पंचायतों तथा विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायें।  इस अवसर पर इंटर कालेजों में निबंध प्रतियोगिता के साथ ही वादविवाद प्रतियोगिता कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये।
मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित होगा जिसमें पुलिस परेड के साथ ही प्रातः 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी (नगर) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खेलकूद, क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन प्रातः 7 बजे एकलव्य स्टेडियम के मुख्य द्वार से आयुक्त निवास चैराहे से ताज रोड होते हुए एकलव्य स्टेडियम तक तथा साइकिल रेस प्रातः  7 बजे एकलव्य स्टेडियम से जेपी होटल तक, प्रभात फेरी प्रातः 8 बजे स्कूलों व कालेजों में, रन फार नेशन, पेयजल व्यवस्था, फल एवं मिठाई वितरण जैसे प्रमुख कार्यों को सुनिश्चित कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in