Categorized | लखनऊ.

भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्री तत्काल बर्खास्त हों- डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 12 January 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने माध्यमिक शिक्षामंत्री महबूब अली को सन्देश के घेरे में आने पर बर्खास्तगी की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि जिस शिकायत के आधार पर माध्यमिक शिक्षामंत्री महबूब अली पर लोकायुक्त जंाच लम्बित है उसी आधार पर हरदोई मे जिला विद्यालय निरीक्षक की नियुक्ति में विभाग ने गलती स्वीकार की। उन्होने आरोप लगाया कि सपा सरकार खुलेआम भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही हैं। सपा सरकार के मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार के नये आयाम रोज-2 जोड रहे है।
डाॅ0 मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि जिस जिला विद्यालय निरीक्षक की शिकायत की गई थी वो आरोप ज्यादातर सत्य प्रतीत होते है। सन् 2009 तथा 2012 मंे दो बार भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ हो उनकोे मंत्री जी की कृपा से पुनः चार्ज मिलना, मंत्री जीकी संलिप्तता दर्शाती हैं। माध्यमिक शिक्षा और खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को सरकार का संरक्षण, भ्रष्टाचार का संरक्षण है। प्रदेश में अवैध खनन लगातार जारी है। मंत्री जी के संरक्षण में प्रदेश में अवैध खनन अभी भी धड़ल्ले से जारी है।
डाॅ0 मिश्र ने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। हजारों शिक्षामित्रों, तदर्थ शिक्षकों तथा वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याये जस की तस की है। प्रदेश के मंत्री और शिक्षाधिकारी भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में है। उन्होने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार शिक्षा के मामले को अन्तिम पायदान पर रखती है।
डाॅ0 मिश्र ने मांग की कि यादव सिंह के बाद प्रदेश में कई भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों को सपा सरकार में संरक्षण मिल रहा है। प्रदेश के भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्रियों और अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही हो। शिक्षमंत्री महबूब अली तथा खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री जी तत्काल बर्खासत करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in