Categorized | लखनऊ.

एमएसजी- मैसेंजर ऑफ गॉड

Posted on 12 January 2015 by admin

हॉलीवुड व बॉलीवड में एक साथ धमाल मचाने के लिए ‘एमएसजी द् मैसेंजर ऑफ गॉड’  16 जनवरी को रिलीज हो रही है। पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा निदेर्शित, अभिनीत इस फिल्म के सभी सात गानें भी पूज्य गुरुजी ने ही गाए हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका स्वयं पूज्य गुरुजी ने निभाई है। यह फिल्म हिंदी में रिलीज होगी तथा इसके अलावा इंग्लिश, तमिल व तेलगू में भी फिल्म डब की गई है। फिल्म के टीजर, ट्रेलर व गीतों ने सभी चैनलों व यू ट्यूब पर धूम मचाई हुई है तथा लाखों लोग उन्हें लाईक कर चुके हैं। इस फिल्म के रिलीज होने का हजारों या लाखों नहीं, अपितु करोड़ों लोग दुनियाभर में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मानवीय मूल्यों को पुनर्जीवित करने व समाज भलाई कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्यार्थ डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा फिल्म ‘एमएसजी द् मैसेंजर ऑफ गॉड’ तैयार की गई है। इस फिल्म में पूज्य गुरू जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में करीब 13 लाख लोग अलग-अलग दृश्यों में दिखाई देेंगे। फिल्म में पूज्य गुरु जी मुख्य किरदार में है। फिल्म में उनकी बेटियों के रोल में तीन एक्टर्स है। जिनमें एक यूक्रेन तथा दो भारत से है। फिल्म में अधिकतर स्थानीय कलाकारों को ही रोल दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन पूज्य गुरु जी व जीतू अरोड़ा ने किया है। फिल्म की अधिकतर शूङ्क्षटग सिरसा (हरियाणा) में ही हुई है। शूङ्क्षटग के लिए अति अत्याधुनिक तकनीक के 4- ‘के’ कैमरों का इस्तेमाल किया है।
’’  67 दिन में हुई तैयार - यह फिल्म 67 दिन में तैयार की गई है। इस फिल्म के लिए 200 घंटे शूटिंग हुई।
’’  फिल्म में हैं 7 गीत - इस फिल्म में सात गीत हैं, जिन्हें पूज्य गुरु जी ने अपनी मधुर आवाज दी है। इन गीतों में ‘जिएंगे मरेंगे मर मिटेंगे देश के लिए’, ‘नेवर एवर’, ‘तेरियां बातां’, ‘आई लव यू पापा’  इत्यादि खूब धूम मचा रहें हैं। इसके अलावा पूज्य गुरू जी की कई भाषाओं में अब तक दर्जनों एलबम मार्केट में अपनी धूम मचा चुकी हैं। इसके अलावा युवाओं को थिरकने के लिए मजबूर करने वाली मोबाइल टयूनें आम सुनी जा सकती हैं।
’’  थैलिसीमिया व एड्स पीडि़तों के लिए मददगार बनेगी फिल्म
इस फिल्म से होने वाली कमाई दुनियाभर में फैले थैलिसीमिया ग्रस्त बच्चों व  एड्स जैसे असाध्य रोग को जड़ से खत्म करने के रिसर्च पर खर्च होगा। बता दें कि फिल्म के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
’’ ये है थीम - भ्रष्टाचार व बढ़ती नशा प्रवृति पर लगाम लगाने के लिए व समाज में मानवीय मूल्यों को जिंदा रखने के लिए इस फिल्म का निर्माण किया गया है। नशे व बुराइयों पर प्रहार करते हुए फिल्म युवाओं को अच्छे नेक इंसान बनने का आह्वान करती है। झूठ व फरेब के साथ लड़ाई में किस तरह सच की आवाज बुलंद होती है, यह देखना भी उत्सुकता का विषय है।
’’  फिल्म के अनमोल क्षण रू- फिल्म के सांग ‘नेवर ऐवर’ की शूटिंग के दौरान एक लाख 25 हजार लोग लगातार तीन
दिन तक डटे रहे और इस दौरान एक-दो-तीन कहने के साथ ही सेेवादारों द्वारा 70 हजार मोमबत्तियां 40 से 45
सेकैंड में जलाई गई और 15 से 20 सैकेंड में एक साथ बुझ गई, जिसे कोरियोग्राफर ने अपने लिए एक सपना बताया और सेवादारों के उत्साह को काबिले तारीफ बतलाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in