Categorized | लखनऊ.

वाणिज्यकर चतुर्थ श्रेणी कर्मिकों की समस्याओं का होगा निवारणःगोप प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार ग्राम्य विकास मंत्री को सौपा 15 सूत्रीय मांग पत्र

Posted on 10 January 2015 by admin

प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह ‘‘गोप’’ ने कहा कि प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मिकों के दायित्वों के प्रति प्रदेश सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का सबसे ज्यादा जोर अपने इस संवर्ग के प्रति रहता है। उन्होंने कहा कि मेरे स्तर पर जो भी समस्याॅ होगी उसका निस्तारण एक सप्ताह में कर दिया जाएगा। आपके मांग पत्र को मैं स्वंय मुख्यमंत्री जी को देकर अनुरोध करूगा कि समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण हो जाए। आपका एक प्रतिनिधि मण्डल किसी दिन मुझसे आकर मिल ले जो भी जायज मांगें है उनका निस्तारण करा दिया जाएगा। श्री गोप उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ वाणिज्य कर विभाग के द्विवार्षिक अधिवेशन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इसके पूर्व श्री गोप ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला ने कहा कि कलयुग में संघ ही सबसे बड़ी ताकत है। व्यक्ति विशेष का कोई महत्व नही है। इसलिए बेहतर होगा कि हम संघ की शक्ति को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हमारी काफी समस्याएं लम्बित है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जबकि संचालन करते हुए प्रदेश के महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने कहा कि हमने 15 सूत्रीय माॅग पत्र सरकार को माननीय मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप के माध्यम से प्रेषित कर दिया है। अगर एक माह तक हमें कोई सफलता नही मिलती तो हम संघर्ष के लिए तैयार है। अधिवेशन को ज्वाइंट कमिश्नर प्रिन्स कुमार, वरिष्ठ नेता आशुतोष उपाध्याय, राजेन्द्र यादव, अरविन्द शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष बलवंत सिंह यादव ने सम्बोधित किया। अधिवेशन के लिए चुनाव अधिकारी में अस्टिेन्ट कमिश्नर मुख्यालय अच्छेलाल और सहायक चुनाव अधिकारी रणवीर सिंह चैहान वििणज्यकर अधिकारी बनाए गए है। अधिवेशन में संघ द्वारा जनपद से निर्धारित सदस्य प्रतिनिधियों के साथ रामदयाल वाराणासी, रन्जीत सिंह नागर गाजियाबाद, नरेन्द्र कुमार रावत, संतोष कुमार अवस्थी, रामकुमार मिश्रा, ओमप्रकाश राय, उदयवीर सिंह, राजवीर ंिसह मेरठ, अशोक सिंह, मोहम्मद सलीम, रविनागर, रामसिंह, गिरीश चन्द्र यादव, वीरेन्द्र शुक्ला, कैलाशचंद यादव और अवधरामपाल,रामस्वरूप कश्यप,सचिवालय संघ की तरफ से टी.एन. मिश्रा, रामनरेश यादव, संजय यादव, अवधेश यादव के अलावा संस्कृति विभाग के अध्यक्ष रामबदल दुबे ने सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in