निषाद समाज सामन्तवादियों से सावधान-श्यामलाल

Posted on 10 January 2015 by admin

श्यामलाल निषाद ने एक बयान में कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आते ही सामन्तवादी सोच तथा निषाद समाज के वोट से पंचायत चुनाव जीतने की महत्वाकांक्षा रखने वालों ने भोले - भाले निषाद समाज को आपस में लड़ाने तथा फूट डालने का षडयंत्र रचना शुरू कर दिये है तथा निषाद समाज का दुर्भाग्य है कि सामन्तवादियों की राजनीतिक सतरंज की चाल को समझ नहीं पा रहा है और आपस में ही लड़कर अपने आर्थिक और राजनीतिक नुकसान करने के लिए तत्पर है। निषाद समाज को अब तक इस बात का एहसास नहीं हो पा रहा है कि जब तक वह संगठित नहीं होगा तब तक उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। श्यामलाल निषाद ने निषाद समाज को सामन्तवादियों के ऐसे षडयंत्र से सावधान रहने तथा संगठित होकर पंचायत चुनाव लड़ाने तथा लड़ने की अपील की ताकि अपना अधिक से अधिक पंचायत प्रतिनिधि जितवाकर अपनी दीन-हीन दशा में सुधार तथा मूलभूत आवश्यकताओं को पूरी कर सकें। निषाद समुदाय को एकजुट होकर रहने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in