व्यवसाई को गोलियों से भूना, मौत

Posted on 10 January 2015 by admin

धम्मौर थानाक्षेत्र के रामापुर गाॅव में अज्ञात हमलावरों ने व्यवसाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसकी जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर हत्यारें असलहा लहराते हुए फरार हो गये। मृतक पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस मामले व हत्यारोपियों की छानबीन में जुट गई है।
विवरण के मुताबिक धम्मौर थानाक्षेत्र के रामापुर निवासी 35 वर्षीय संजय शुक्ला पुत्र शारदा प्रसाद शुक्ला गाॅव में ही किराने की दुकान संचालित करता था। जो कि दुकान पर ही पेट्रोल, डीजल की भी बिक्री करता था। शुक्रवार की सुबह काली पल्सर पर सवार दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। जहां युवकों ने संजय से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया। जिसके बाद दोनों युवक पैसा देने के लिए दुकान के अन्दर पहुंचे। जहां दोनों ने व्यवसाई संजय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से व्यवसाई लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़े आस-पास के लोगों पर भी हमलावरों ने असलहा तान दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गयी। जिसका फायदा उठाकर दोनों हत्यारें असलहा लहराते हुए अपनी मोटर साइकिल से नहर की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजन गम्भीर रूप से जख्मी संजय को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित समेत अन्य आलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में एएसपी श्री दीक्षित ने बताया कि मृतक के ऊपर हत्या लूट जैसे कई आपराधिक मामले पूर्व में दर्ज है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला निकलकर सामने आ रहा है। फिलहाल हत्यारों की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थाने में अभी तक तहरीर नहीं पड़ सकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in