राजस्व कर्मियों की लापरवाही से रूका विद्यालय का निर्माण

Posted on 10 January 2015 by admin

धनपतगंज में प्राथमिक पाठशाला निर्माण प्रभारी ने विद्यालय हेतु भूमि पैमाइस कर विद्यालय की भूमि को अलग करवाने की मांग किया है। जिलाधिकारी द्वारा भूमि अधिग्रहण कर विद्यालय के नाम दर्ज भूमि को बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी राजस्व कर्मी भूमि की पैमाइस नहीं कर रहे हैं । निर्माण प्रभारी ने तहसील दिवस में पुनः प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय की जमीन अलग करवाने की मांग की है।
धनपतगंज शिक्षा क्षेत्र में निर्माण प्रभारी रामसुख उपाध्याय को प्राथमिक पाठशाला कसहिया पीरो सरैया के निर्माण का जिम्मा दिया गया। विद्यालय की भूमि प्राथमिक विद्यालय के नाम जिलाधिकारी द्वारा अधिगृहित कर अभिलेखों में दर्ज होने के बाद भी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल द्वारा पैमाइस नहीं की गयी है जिससे विद्यालय निर्माण अधर में है। एक तरफ जहां प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण राज सरकार के समीक्षा का मुख्य बिन्दू है वहीं निर्माण प्रभारी द्वारा बार-बार पैमाइस कर विद्यालय की भूमि को अलग करवाने की मांग उपजिलाधिकारी व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर किया गया किन्तु सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना को असफल व निष्क्रिय करने का दुस्साहस सरकारी कर्मी ही कर रहे है। निर्माण प्रभारी रामसुख उपाध्याय ने 6 जनवी को तहसील दिवस में पुनः प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिक पाठशाला कसहिया के पैमाइस कर भूमि अलग करवाने की मांग की है जिससे विद्यालय अतिशीघ्र बनवाया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in