कुपोषण की समस्या वाले 146 ग्रामों को 73 अधिकारियों ने गोद लिया

Posted on 10 January 2015 by admin

मुख्य विकास अधिकारी श्रीकान्त मिश्र ने बताया कि राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत कुपोषण की समस्या के निराकरण हेतु जिले के 146 ग्रामों का चिन्हीकरण किया गया है जिन्हें जिले के 73 अधिकारियों ने दो-दो गांव को गोद लिया है। उन्होेने इस सम्बन्ध में आज विकास भवन में आयोजित एक बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने से सम्बन्धित दो-दो ग्रामों का सर्वेक्षण करके 14 जनवरी तक सर्वे रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराये। बैठक में सभी अधिकारियों को 15 बिन्दुओं की एक चेक लिस्ट उपलब्ध करायी गयी।
सी0डी0ओ0 ने बताया कि राज्य पोषण मिशन की गतिविधियों को जिले स्तर पर सुचारू रूप से चलाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें वे (सी0डी0ओ0) उपाध्यक्ष है। जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी सदस्य सचिव है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बी0एस0ए0, डी0पी0आर0ओ0, ई0ओ0, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, तथा यूनीसेफ के प्रतिनिधि सदस्य नामित किये गये है। सी0डी0ओ0 ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने पर जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा की जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम सभाओं में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता, व पोषण समिति को सक्रिय किया जायेगा। बैठक का संचालन मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0बी0सिंह व जिला कार्यक्रम अधिकारी फूल कुमार ने किया। ए0डी0एम0 प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, ए0डी0एम0 वित्त एवं राज्स्व ज्वाला प्रसाद तिवारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in