Categorized | आगरा

दहतोरा ग्रामवासियों ने घेरा दक्षिणांचल

Posted on 10 January 2015 by admin

ग्रामीण विकास संघर्ष समिति दहतोरा के तत्वाधान में दक्षिणांचल के महाप्रबंधक का घेराव कर उनको गांव को टोरंट से अलग कर दक्षिणांचल से जोड़ने के लिए ज्ञापन दिया। दक्षिणांचल के कार्यालय पर हजारों  की तादात में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग घेराव में शामिल हुए। सबने एक स्वर में मांग की कि उन्हें टोरंट के उत्पीड़न से मुक्त कर दक्षिणांचल से जोड़ा जाये।
चै. बाबूलाल सांसद फतेहपुर सीकरी ने कहा कि दहतोरा ग्राम को टोरंट से मुक्त होने की चिंगारी अब शोला बन गयी है, ग्रामवासी किसी भी कीमत पर टोरंट को गांव में घुसने नहीं देंगे। भारतीय जनता पार्टी दहतोरा ग्रामवासियों की इस लड़ाई में साथ है, इस लड़ाई को भाजपा अब अंजाम तक पहुंचाकर मानेगी। अगर प्रशासन-शासन दस दिन के अंदर दहतोरा ग्राम को टोरंट से अलग नहीं करता है, तो दहतोरा की जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी कमिश्नरी पर घेराव कर अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा।
हरिकिशन लोधी ने कहा कि वर्तमान में दहतोरा ग्राम पंचायत है, यहां आज भी प्रधान आदि होते हैं। सभी काम पंचायतीराज के अधीन होते हैं, तो टोरंट का गांव का अधिग्रहण नियम विरू( है। टोरंट ग्रामवासियों का उत्पीड़न करती है। अब इसे किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जायेगा।
डाॅ. सुनील राजपूत ने कहा कि टोरंट को गांव से मुक्त कराने के लिए ग्रामवासी शांतिपूर्ण रूप से चरणबध्द आंदोलन चलायेंगे, साथ ही उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपील की, कि गरीब किसान और मजदूर की आवाज को बुलंद करने के लिए दहतोरा ग्रामवासियों के साथ आयें और गांव को टोरंट से मुक्त करायें।
मोहन सिंह चाहर ने कहा कि टोरंट को किसी भी कीमत पर गांव में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। अब यह लड़ाई सड़क पर उतरकर दहतोरा ग्रामवासी लड़ेंगे, जिसमें गांव की आधी आबादी  महिलाओं की भूमिका भी सुनिश्चित की जायेगी।
ओमप्रकाश चलनीवाले ने कहा कि  टोरंट के किसी भी कर्मचारी को गांव में घुसने नहीं दिया जायेगा। इसके लिए गांव में एक सौ युवाओं की एक समिति गठित की गई है। वह टोरंट की कार्य प्रणाली पर गांव में नजर रखेगी
कार्यक्रम की अध्यक्षता चै. शिवसिंह व चै. योगेन्द्र सिंह संचालन हरिकिशन लोधी व डाॅ. सुनील राजपूत ने किया।
प्रमुख रूप से भाजपा से रामप्रताप सिंह चैहान, महेश बघेल, शिवशंकर शर्मा, श्याम भदौरिया, अशरफ सैफी, चै. रामेश्वर सिंह, कल्याण सिंह अध्यापक, मानसिंह राजपूत एडवोकेट, नरेश लोधी, जितेन्द्र सिंह चै. कमली काका, कैलाशी राम, विष्णु मुखिया, यशपाल लोधी, बंटी लोधी, डाॅ. ऊदल सिंह, महेश प्रधान, चै. जितेन्द्र सिंह चै. अजय सिंह, सुरेश, वेदपाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in