राशन वितरण में अनियमितता को लेकर भेजा पत्र

Posted on 09 January 2015 by admin

जनपद के करौदियां मोहल्ले में स्थित उचित दर विक्रेता राशन के वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर उ.प्र. खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ में प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र देकर हो रही अनियमितताओं को दूर करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के करौदियां निवासी मंगल नाथ मिश्र सुत दीनानाथ मिश्र ने मोहल्ले की उचित दर विक्रेता बुन्देला देवी द्वारा राशन वितरण में अनियमितता को लेकर 6 सूत्रीय मांगपत्र प्रमुख सचिव उ.प्र. खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ को भेंजकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। भेजें गये मांगपत्र में यह कि उचित दर विक्रेता द्वारा कार्डधारकों को समय से प्रतिमाह राशन नहीं वितरित किये जाने, कार्ड धारकों का राशनकार्ड विगत कई माह से अपने पास लेकर रख लिये जाने, धारकों के साथ अभ्रद व्यवहार, राशन वितरण में धांधली, घटतौली, कालाबाजारी किये जाने, विक्रेता द्वारा फर्जी राशनकार्ड अपने चहेतों के नाम बनाकर उनको राशन वितरण किये जाने का आरोप लगाया है। पूर्व में जिलापूर्ति अधिकारी को भी मामले से श्री मिश्र ने अवगत कराया लेकिन जिलापूर्ति अधिकारी ने कहा कि हम किसी एक या दो व्यक्ति की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं कर सकते है। थकहार कर श्री मिश्र ने प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग लखनऊ को शिकायती पत्र भेंजकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in