Categorized | लखनऊ.

परिवहन मंत्री स्लीपर बस सेवा का करेगें उद्घाटन

Posted on 09 January 2015 by admin

प्रदेश की जनता को आगामी 13 जनवरी को परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव स्लीपर बस सेवा का तोहफा देंगे।
दिनांक 13.01.2015 को निगम मुख्यालय के प्रागंण में प्रातः 11ः00 बजे परिवहन मंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा ‘स्लीपर बस का उदघाटन व परिवहन निगम की मासिक पत्रिका ‘‘यात्रा दर्पण‘‘ का विमोचन किया जायेगा।
परिवहन मंत्री ‘स्लीपर बस‘ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और मासिक पत्रिका ‘यात्रा दर्पण‘, चालक/परिचालक को डायरी, निगम का वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन एवं कार्यशाला कार्मिकों को वर्दी वितरित करेगंे।
पूर्व में यह कार्यक्रम दिनांक 09.01.2015 को होना था, जो कि अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in