Categorized | लखनऊ.

शिक्षा मित्रों का समायोजन मार्च, 2015 तक करने के निर्देश पाठ्य पुस्तकों का वितरण अप्रैल के प्रथम सप्ताह में किया जाये

Posted on 09 January 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोविन्द चैधरी ने मार्च, 2015 तक शिक्षा मित्रों का समायोजन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण छात्रों को अपै्रल के प्रथम सप्ताह में करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने जनपद स्थित विद्यालयों की मांग के अनुसार पाठ्य-पुस्तकें प्रकाशित कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन नही होना चाहिए।
श्री रामगोविन्द चैधरी आज यहां विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विद्यालयों में पाठ्य-पुस्तकों के वितरण की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री योगेश प्रताप सिंह एवं वसीम अहमद भी उपस्थित रहे।
श्री चैधरी ने कहा कि पुस्तकों के प्रकाशक पुस्तकों का प्रकाशन गुणवत्तायुक्त करें। उन्होंने समय से गुणवत्तायुक्त पाठ्य-पुस्तकों के प्रकाशन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को भी निर्देश दिये। गत वर्ष की संख्या को देखते हुए और वर्तमान जरूरत को देखते हुए पुस्तकों का प्रकाशन हो ताकि किताबों की बरबादी न हो सके। उन्होंने हरहाल में शिक्षा मित्रों का समायोजन मार्च, 2015 तक करने के निर्देश दिये।
बैठक में सचिव बेसिक शिक्षा श्री एच0एल0 गुप्ता, विशेष सचिव श्री वाष्र्णेय एवं निदेशक बेसिक शिक्षा आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in