Categorized | लखनऊ.

यूपी पर्यटन की शानदार बस से ’लखनऊ दर्शन’, 14 जनवरी से

Posted on 09 January 2015 by admin

लखनऊ के प्रमुख पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक इमारतों के दर्शन के लिए यूपी पर्यटन की शानदार ए.सी. बस तैयार है। यह बस गोमती होटल से सुबह
9.30 बजे चलेगी और दोपहर तीन बजे वापस गोमती होटल आ जाएगी। इसका किराया भारतीय नागरिकों से 300 रुपए और विदेशियों से 850 रुपए होगा। इस बस को पर्यटन महानिदेशक श्री अमृत अभिजात 14 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
श्री अभिजात ने बताया कि विदेशों में जिस तरह की बसें चलती हैं उसी तर्ज पर यह सेवा शुरु की जा रही है। लखनऊ की सड़कों और यातायात को ध्यान में रखकर इस बस को पर्यटन के लिए विशेष रूप से तैयार कराया गया है। बस पूरी तरह से वातानुकूलित (ए.सी.) है और इसमें यूपी पर्यटन के गाइड भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ के प्रत्येक पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटन पुलिस भी तैनात रहेगी ताकि पर्यटकों को किसी किस्म की कोई असुविधा न हो।
श्री अमृत अभिजात ने बताया कि विदेशी और भारतीय पर्यटकों को निजी वाहनों से होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर ’लखनऊ दर्शन’ बस शुरु की जा रही है। इसके अलावा यह बस पर्यटकों को सुरक्षा बोध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। उन्होंने बताया कि यूरोप समेत विभिन्न देशों के कई शहरों में सरकारी संरक्षण में ही इस प्रकार की बसें चल रही हैं। इसी को ध्यान में रखकर इस बस को चलाया जा रहा हैं। यह कस्टमाइज्ड है और सैलानियों की सुविधाओं का ध्यान रखकर तैयार कराई गई है।
महानिदेशक पर्यटन ने बताया कि गोमती होटल से चलकर यह बस 9.45 पर रेजीडेंसी पहुंचेगी। वहां से 11 बजे चलकर 11. 15 पर इमामबाड़ा और भूल भुलैय्या जाएगी। वहां से 12 बजकर 15 मिनट पर छोटे इमामबाड़े के लिए यह बस चलेगी और 12 बजकर 30 मिनट पर छोटे इमामबाड़े पहुंचेगी। एक बजे वहां से पिक्चर गैलरी के लिए रवाना होगी। एक बजकर 30 मिनट पर कैसर बाग पैलेस के लिए रवाना होगी और 1 बजकर 45 पर वहां पहुंचेगी। इसके बाद दो बजकर 15 मिनट पर शाहनजफ इमामबाड़े के लिए यह बस रवाना होगी और वहां 2 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। वहां से 3 बजे वापस गोमती होटल के लिए रवाना होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in