Categorized | लखनऊ.

लखनऊ महानगर की सदस्यता समीक्षा बैठक

Posted on 09 January 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की सदस्यता समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय में नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी बूथ प्रवासी 9, 10 व 11 जनवरी, 2015 को विशेष सदस्यता अभियान में अपने अपने बूथ पर प्रवास कर सदस्यता अभियान को गति देंगे। श्री सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायें। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी, नगर महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू, राकेश श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, विनोद तिवारी अप्पू, सदस्यता प्रमुख अशोक तिवारी, सुदर्शन भारती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in