महिला उत्पीड़न रोकने के लिए शासन कटिबद्ध-जानकी पाल

Posted on 08 January 2015 by admin

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानकी पाल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला उत्पीड़न रोकने हेतु कटिबद्ध है। इस दिशा में ठोस प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने सुलतानपुर जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाये जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुॅचाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
बैठक में उपाध्यक्ष ने पीडि़त महिलायें दविन्द्र कौर, रूही अजरात, साधना देवी आदि की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। बैठक में जानकारी दी गयी कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जिले में कुल 71 वाद पंजीकृत हुये जिनमें से 42 वादों का निस्तारण हो चुका है। अवशेष 22 वाद मध्यस्तता में है तथा 7 वाद लम्बित है। उपाध्यक्ष ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित वादों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये।
बैठक का संचालन करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर भरत लाल सरोज ने शासन द्वारा महिला कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मानसिंह गौर, महिला थानाध्यक्ष शमानाज सिद्दीकी, डी0पी0ओ0 फूल कुमार, डिप्टी बी0एस0ए0 ओंकार सिंह, जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षका डाॅ. उर्मिला चैधरी व सम्बन्धित उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in