राजस्व वसूली में परिवहन, वाणिज्यकर तथा मण्डी समिति की प्रगति खराब

Posted on 08 January 2015 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने राजस्व से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में और तेजी लायी जाय तथा बडे बकायेदारों से वसूली में सख्ती की जाय। जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट में राजस्व कार्यो की प्रगति की समीक्षा कर रही थी।
जिलाधिकारी ने करकरेतर राजस्व की वसूली की समीक्षा में स्टाम्प एवं निबंधन की प्रगति अच्छी पाये जाने पर एआईजी स्टाम्प की सराहना की। लेकिन वाणिज्यकर, परिवहन तथा मण्डी समिति की प्रगति अत्यन्त खराब होने पर उन्हें चेतावनी देते हुए 15 जनवरी तक प्रगति में सुधार लाने का अवसर दिया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे बडे बकायेदारों से वसूली में सख्ती करें। तहसीलदार व एसडीएम स्वयं मौके पर जाय। उन्होंने अमीनवार राजस्व वसूली की समीक्षा की तथा सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन अमीनों की औसत वसूली नही है उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि की साथ मूल वेतन पर रोकने की कार्यवाही की जाय।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर तहसील दिवस, जनता दर्शन, मुख्यमंत्री संदर्भ, शासन संदर्भ, परिषद संदर्भ आदि की समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राजस्व प्रशासन की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे तालाबों, चकमार्गो तथा खलिहानों को खाली कराने हेतु जनवरी के द्वितीय सप्ताह में अभियान चलायें तथा चिन्हित किये गये अतिक्रमण को प्रत्येक दशा में खाली कराये। उन्होंने 24 जनवरी से चलाये गये अभियान की समीक्षा भी की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना, तथा आम आदमी बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा प्रति सप्ताह शुक्रवार को प्रगति आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद तिवारी, सीआरओ बीके दोहरे, एसडीएम सदर अमित कुमार सिंह, तथा सम्बन्धित उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in