Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए 221 करोड़ 41 लाख रु0 की सहायता राशि स्वीकृत

Posted on 08 January 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2014 में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को वितरित किये जाने के लिए 221 करोड़ 41 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत है। यह धनराशि राज्य आपदा मोचक निधि से मंजूर की गयी है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता राशि वितरित करने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित जनपदों में जनपद झांसी को 131 करोड़ 16 लाख, हमीरपुर 47 करोड़ 68 लाख, महोबा 27 करोड़ 42 लाख, ललितपुर 8 करोड़ 60 लाख, इलाहाबाद 26 लाख, कौशाम्बी 1 करोड़ 63 लाख, प्रतापगढ़ 2 करोड़ 52 लाख, बांदा 49 लाख तथा कानपुर देहात को 1 करोड़ 64 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
प्रवक्ता ने बताया कि फरवरी एवं मार्च, 2014 में हुई भारी ओलावृष्टि से प्रदेश के कतिपय जनपदों में कृषि फसलों को अत्यधिक क्षति हुई थी। प्रारम्भिक आकलन के आधार पर मार्च, 2014 में भारत सरकार से 500 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया था। कृषि फसलों को पहुँची क्षति का जनपदों द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण के उपरांत प्रेषित विवरण के आधार पर प्रदेश सरकार के मेमोरेण्डम-2014 के सापेक्ष भारत सरकार के केन्द्रीय दल के माह अप्रैल में स्थलीय निरीक्षण के उपरांत, 365 करोड़ 28 लाख रुपये का संशोधित मेमोरेण्डम मई, 2014 में प्रेषित किया गया था। भारत सरकार द्वारा समय-समय पर की गयी जिज्ञासाओं का भी प्रदेश सरकार द्वारा समय से समाधान कर दिया गया है।
भारत सरकार से कृषि फसलों को हुई क्षति के संबंध में धनराशि अवमुक्त किये जाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा कई बार अनुरोध करने के अलावा मुख्यमंत्री द्वारा भी दिसम्बर, 2014 में प्रधानमंत्री से इस सम्बन्ध में अनुरोध किया गया। राज्य सरकार के निरंतर अनुरोध के उपरांत भी केन्द्र सरकार से इस संबंध में अभी तक कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है।
प्रवक्ता ने बताया कि भारत सरकार से धनराशि प्राप्त न होने और किसानों की हुई क्षति को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचक निधि से 221 करोड़ 41 लाख रुपये की धनराशि संबंधित जनपदों को स्वीकृत कर प्रभावित किसानों को तत्काल वितरित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि प्रदेश में हुई ओलावृष्टि से किसानों की कृषि फसलों को हुई क्षति के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा ओलावृष्टि की घटना के तत्काल पश्चात ही संबंधित जनपदों को 60 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि कृषकों को वितरित कने हेतु निर्गत कर दी गयी थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in