Categorized | Latest news, लखनऊ.

ग्रामीण युवा को प्रतिभा निखारने का अवसर देने के लिए इण्डियन ग्रामीण क्रिकेट लीग आयोजित की गयी: मुख्यमंत्री

Posted on 08 January 2015 by admin

press-0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ग्रामों की उन्नति से देश-प्रदेश की उन्नति सम्भव है। राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों के विकास के लिये अनेक योजनायें संचालित कर रही है। साथ ही, गांव व शहर को जोडने का कार्य भी कर रही है। उन्होने कहा कि गाँव के खेत-खलिहान और गलियों में क्रिकेट खेलने वाले नौजवानों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिले, इस उद्देश्य से सैफई महोत्सव के दौरान इण्डियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आई0जी0सी0एल0) का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री आज सैफई महोत्सव में आई0जी0सी0एल0 प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर प्रतियोगिता के फाइनल मैच को देखा और विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया। ज्ञातव्य है कि फाइनल मैज जावेद क्रिकेट क्लब एकेडमी, फिरोजाबाद तथा बी0के0टी0 टाइगर्स क्लब, लखनऊ के बीच खेला गया। फिरोजाबाद की टीम लीग की विजेता रही। विजेता टीम फिरोजाबाद को ट्राफी प्रदान की गई, लखनऊ की टीम को रनर अप ट्राफी दी गई। विजयी टीम को 2 लाख रुपये तथा रनर अप टीम को 1 लाख रुपये का पुरस्कार मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। उन्होने फिरोजाबाद की विजयी टीम को और रनर अप लखनऊ की टीम सहित सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी।
श्री यादव ने कहा कि सैफई महोत्सव में जहां एक ओर फाग गायन जैसी लोक विधा को प्रोत्साहित किया जाता है वहीं दूसरी ओर कुश्ती आदि परम्परागत ग्रामीण खेलों को बढावा भी दिया जाता है। इस अवसर पर हाॅकी, क्रिकेट, वाॅलीबाॅल आदि की प्रतियोगितायें आयोजित की गयीं। सैफई साइकिल मैराथन में बडी संख्या में लोग शामिल हुए।
सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव ने सभी खिलाडियों, प्रतिभागियों और दर्शकों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐसे कार्यक्रम की शुरूआत की है, जिससे ग्रामीण प्रतिभायें आगे आएंगी। महोत्सव समिति द्वारा आयोजित हाॅकी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं में देश की प्रमुख टीमें शामिल हुईं। इससे ग्रामीण युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। उन्होने फिरोजाबाद की विजयी टीम को और रनर अप लखनऊ की टीमों सहित सभी को बधाई दी।
सैफई महोत्सव समिति के अध्यक्ष सांसद श्री धर्मेंन्द्र यादव ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से आयोजित इण्डियन ग्रामीण क्रिकेट लीग महोत्सव के दौरान आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों तथा अन्य प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया।
सांसद श्री तेजप्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों के लोग भविष्य में प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगें। इण्डियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आई0जी0सी0एल0) के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का अभार प्रकट करते हुए कहा कि सैफई महोत्सव में आयोजित ‘‘बल्ला घुमायेगें, किस्मत बनायेगें’’ थीम पर यह आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में सफल रहा है।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती डिम्पल यादव सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण व दर्शक उपस्थित थे।

press-1

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in