Categorized | आगरा

टोरंट पावर के विरूध्द दहतोरा में उमड़ा जन सैलाब

Posted on 08 January 2015 by admin

ग्रामीण विकास संगर्ष समिति दहतोरा के तत्ववावधान में टोरंट के विरोध में महापंचायत पुराना स्कूल दहतोरा में आयोजित हुई। पंचायत में हजारों की तादात में महिलाएं युवा एवं बुजुर्ग सम्मिलित हुए।
पंचायत में सर्वसम्मित्ति से निर्णय लिया गया कि दिनांक-9-1-15 दिन शुक्रवार को समय प्रातः 11 बजे दक्षिणांचल के कार्यालय पर हरिकिशन लोधी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा व दक्षिणांचल एम.डी. को ग्राम दहतोरा को टोरंट से मुक्त कर दक्षिणांचल से जोड़ने के लिए ज्ञापन दिया जायेगा। धरने में विशेष रूप से फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल जी, अखिल भारतीय लोधी राजपूत युवा मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद राजपूत, आ.के.पी. के युवा अध्यक्ष पीतम सिंह लोधी, लोकदल युवा जिलाध्यक्षय संजय फौजदार, भाजपा नेता ओमप्रकाश चलनीवाले व मोहन सिंह चाहर, विश्वनाथ लोधी, डाॅ. राजेन्द्र राजपूत एवं टोरंट से त्रस्त दहतोरा ग्रामवासी हजारों की संख्या में उपस्थित रहेंगे।
पंचायत में हरिकिशन लोधी ने कहा कि टोरंट को लेकर दहतोरा ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है। टोरंट को किसी भी कीमत पर गांव में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। अब यह लड़ाई सड़क पर उतरकर दहतोरा ग्रामवासी लड़ेंगे, जिसमें गांव की आधी आबादी महिलाओं की भूमिका भी सुनिश्चित की जायेगा साथ ही उन्होंने सभी दलों के जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वह इस मुहिम से जुड़े और टोरंट से त्रस्त दहतोरा वासियों की आवास को विधानसभा से लेकर संसद तक उठायें।
महापंचायत में प्रस्ताव पास हुआ कि सौ युवाओं की टीम गांव में टोरंट हर गतिविधि पर नजर रखेगी व टोरंट कर्मचारियों को गांव में किसी भी कीमत पर काम नहीं करने दिया जायेगा साथ ही सभी ग्रामिणों को टोरंट के विरूध्द प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
गांव के प्रत्येक घर से एक पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री के लिए भेजा जायेगा, ताकि वो ग्रामीण जनता को टोरंट के अत्याचार से मुक्ति दिलायें।
महापंचायत की अध्यक्षता झम्मनसिंह व चै. शिवसिंह एवं  संचालन हरिकिशन लोधी ने किया।
प्रमुख रूप से कल्याण सिंह अध्यापक, पीतम सिंह लोधी, चैधरी पप्पू, पप्पू प्रधान, डाॅ. सुनील राजपूत, मानसिंह राजपूत एडवोकेट, नरेश लोधी, जितेन्द्र सिंह चैधरी, कमली काका, संजय फौजदार, कैलाशी राम, विष्णु मुखिया, यशपाल लोधी, बंटी लोधी, डाॅ. ऊदल सिंह, महेश प्रधान, चै. जितेन्द्र सिंह चै. अजय सिंह, वेदपाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in