Categorized | लखनऊ.

निबन्ध प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

Posted on 06 January 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की कक्षा-9 की मेधावी छात्रा तनुश्री सिंह ने अन्तर-विद्यालयी निबन्ध प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता पेट्रोलियम कन्जर्वेशन एण्ड रिसर्च एसोसिएशन के सहयोग से सेन्टर फाॅर इन्वायर्नमेन्ट एजुकेशन आॅफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की गई। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस निबन्ध प्रतियोगिता में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने अपने निबन्ध के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन पर सर्वोत्कृष्ट विचार प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया। सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने लेखन के माध्यम से अपने मानवीय एवं विश्वव्यापी दृष्टिकोण का भरपूर प्रदर्शन किया एवं यह संदेश दिया प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का का दोहन उचित एवं विवेकपूर्ण तरीके से ही होना चाहिए अन्यथा मानवजाति का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस प्रथम पुरष्कृत छात्रा को प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करते हैं तथापि अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शान्तिपूर्ण व आध्यात्मिक वातावरण एवं अपने विद्वान शिक्षकों को देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in