पुलिस द्वारा षातिर हिस्ट्रीश्षीटर गिरफ्तार

Posted on 06 January 2015 by admin

उ0नि0 राघुवेन्द्र प्रताप यादव, कान्स0भरत सिंह, कान्स0सुरेन्द्र बहादुर सिंह थाना कादीपुर मय हमराही फोर्स के देख-भाल क्षेत्र व वांछित अभियुक्त की तलाश में थे, वापस थाने आते समय मुडि़ला मोड़ पर मालापुर जगदीशपुर डबल नहर की पुलिया के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति ग्राम मालापुर की ओर से पक्की नहर पटरी पर मोटर साइकिल से आता दिखई दिया, जो कादीपुर मुडला मोड पर पहुचते ही पुलिस टीम को देखकर मोटर साइकिल मोड कर पीछे भागना चाहा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने आपसी सहयोग से नहर पटरी पर बने प्रवेश द्वार के पास मोटर साइकिल सहित पकड लिया, नाम पता पूछने पर अपना नाम राम करन पाल पुत्र राम किशोर पाल नि0ग्राम लोहरा थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर का एक पिस्टल मय मैग्जीन 04अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ, जिस पर यू0एस0ए0 आटो पिस्टल अंकित है, अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोटर साइकिल यू0पी0-32 डीवी-4433 में टगें हुए झोले में 02 किलोग्राम अवैध गाॅजा बरामद हुआ। अभियुक्त से पूछ-तांछ करने पर उसके द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि यह गाॅजा बेंचने हेतु ले जा रहा था। यह शातिर अपराधी थाना कादीपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसका एच0एस0नं0-22ए है।
तहरीर के आधार पर थाना कादीपुर में बरामद पिस्टल व 04 अदद जिन्दा  कारतूस 32 बोर व 02 किलोग्राम अवैध गाॅजा बरामदी पर क्रमशः धारा 3/25 अमर््स एक्ट व  8/10एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा मोटर साइकिल का कोई कागजात न दिखा पाने पर 207 एम0बी0 एक्ट में सीज कर थाना पर दाखिल किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक-05.01.2014 को जेल भेजा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in