Categorized | लखनऊ.

शराब एसोसिएशन ने बांटा गरीबों को कम्बल- प्रशासनिक अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी ने किया शुभारम्भ-

Posted on 06 January 2015 by admin

लखनऊ शराब एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने सोमवार को स्थानीय हनुमान सेतु पर कैम्प लगाकर गरीब, बेसहारा, लोगों को गर्म कम्बल वितरित किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, औद्योगिक विकास सचिव ओ0पी0 पाठक, जिला आबकारी अधिकारी लाल बहादुर यादव तथा आबकारी विभाग के निरीक्षक ए0एन0 त्रिपाठी वाणी विनायक एस0एन0 सिंह, सीताराम यादव, ओमकार अग्रवाल, एन0एल0 पाण्डेय, विशाल वर्मा कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने शराब एसोसिएशन के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
शराब एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार एस0पी0 सिंह, महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या, सुरेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि राजधानी में पड़ रही भयंकर ठंड से बचने के लिए एवं सेवा भाव के उद्देश्य को लेकर कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया। अनुमान सेतु पर लगे एसोसिएशन के कैम्प पर लगभग 300 लोगों को निःशुल्क कम्बल वितरण किया गया।
कम्बल वितरण के सहयोग शराब कारोबारियों मंे प्रमुख रूप से एस0पी0 सिंह, कन्हैया लाल मौर्या, सुरेश प्रताप सिंह, मंजुलेश त्रिपाठी, नीरज जायसवाल, पवन आयसवाल, संजय जायसवाल, पुनीत, जय जायसवाल, राजेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल, रवि, सुरेश जायसवाल, रोमेश जायसवाल, विनोद कठपालिया, जय सिंह सोनकर, कौशल जायसवाल, नरेन्द्र सोनकर, आर0पी0 जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल गोपाल जायसवाल इत्यादि लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in