एचडीएफसी एर्गो द्वारा उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए मौसम बीमा की पेशकश

Posted on 06 January 2015 by admin

एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को उत्तर प्रदेश सरकार से कर्जदार और गैर-कर्जदार किसानों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना (डब्ल्यूबीसीआइएस) क्रियान्वित करने के लिए अधिकृत किया गया है। डब्ल्यूबीसीआइएस रबी 2014-15 के लिए शाहजहांपुर जिले में रबी की फसलों (गेहूं, हरी मटर, चना, और सरसों-राई) पर लागू होगी। मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत सभी उत्पादों को कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

डब्ल्यूबीसीआइएस द्वारा किसानों को फसल चक्र के दौरान प्रतिकूल मौसम स्थितियोेेेेें के कारण होने वाले नुकसान पर बीमा कवर प्रदान किया जाता है। दावों का निपटान, योजना में उल्लिखित मौसम केन्द्रों के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा और इसका प्रबंधन एक स्वतंत्र तृतीय पक्ष संगठन के द्वारा किया जाएगा।
एचडीएफसी एर्गो के विषय में:
एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड देश की अग्रणी हाउसिंग फाइनेंस संस्थान एचडीएफसी लिमिटेड तथा म्युनिक रे ग्रुप की अग्रणी बीमा कंपनी एर्गो इंटरनेशनशल एजी के बीच का संयुक्त उपक्रम है। इसमें दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी क्रमशः 74 प्रतिशत तथा 26 प्रतिशत है। एचडीएफसी एर्गो रीटेल क्षेत्र में मोटर, हेल्थ, ट्रैवल होम तथा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के साथ-साथ काॅर्पोरेट क्षेत्र में प्राॅपर्टी, मरीन, लाएबिलिटी इंश्योरेंस जैसी विशिष्ट रूप से निर्मित उत्पादों की सम्पूर्ण श्रृंखला की पेशकश करती है। एचडीएफसी एर्गो आइआरडीए के अनुसार निजी क्षेत्र की चैथी सबसे बड़ी जनरल इंश्योरेंस कंपनी है। एचडीएफसी एर्गो देशव्यापी स्तर पर अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहा है और वर्तमान समय में 89 शहरों में इसके 109 शाखा कार्यालय कार्यरत हैं और इसके कर्मचारियों का आधार 1900 से अधिक है। कंपनी के नेटवर्क का दायरा काफी व्यापक है, जिसमें ब्रोकर्स, रीटेल एवं काॅरपोरेट एजेंट्स, बैंकएश्योरेंस के साथ-साथ कंपनी का अपना सेल्स फोर्स भी शामिल है। एचडीएफसी एर्गो को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा द्वारा ‘आइएएए‘ की रेटिंग प्रदान की गई है, जो इस बात का प्रमाण है कि कंपनी अपनी देनदारियों को चुकाने में सक्षम है। कंपनी को इसके दावा निपटान कार्यक्रमों, पाॅलिसी इश्योएंस, ग्राहक सेवा और मानकीकरण के लिये आइएसओ प्रमाण पत्र भी प्राप्त है। हमारे सभी शाखाओं एवं कार्यालयों में एकसमान सूचना सुरक्षा प्रक्रिया को अपनाया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in