Categorized | लखनऊ.

नेशनल टैलेन्ट सर्च स्काॅलरशिप हेतु लखनऊ से 15 छात्र चयनित, सर्वाधिक 12 छात्र सी.एम.एस. से

Posted on 05 January 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 12 मेधावी छात्रों ने भारत सरकार की नेशनल टैलेन्ट सर्च स्काॅलरशिप हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम सारे देश में गौरवान्वित किया है। इस अत्यन्त प्रतिष्ठित परीक्षा में लखनऊ से कुल 15 छात्र चयनित हुए हैं जिसमें सी.एम.एस. के सर्वाधिक 12 छात्रों ने चयनित होकर अपने मेधात्व का डंका बजाया है, जबकि 3 छात्र लखनऊ के अन्य विद्यालयों से चयनित हुए हैं। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एन.सी.ई.आर.टी.) के तत्वावधान में होने वाली नेशनल टैलेन्ट सर्च परीक्षा देश की अत्यन्त प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है जिसमें देश भर से हजारों की संख्या में छात्र प्रतिवर्ष प्रतिभाग करते हैं तथापि विगत कई वर्षो से सी.एम.एस. के मेधावी छात्र लखनऊ से सर्वाधिक संख्या में चुने जाने का रिकार्ड बना रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष नेशनल टैलेन्ट सर्च स्काॅलरशिप हेतु सी.एम.एस. से चयनित 12 छात्रों में   अनन्य गुलाटी, आशुतोष कुमार शुक्ला, कार्तिकेय पाण्डेय, रिशभ सिंह, समृद्ध जोशी, उत्कर्ष राय, अनुष्का सिंह, विश्रुत द्विवेदी, आशुतोष कुमार वर्मा, शशांक गिरी, सम्यक नन्दन एवं अनुष्का त्रिवेदी शामिल हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एन.सी.ई.आर.टी.) के तत्वावधान में यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हंै। भारत सरकार इन परीक्षाओं द्वारा पूरे देश से प्रतिभाशाली छात्रों का चयन नेशनल टैलेन्ट सर्च स्काॅलरशिप प्रदान करने के लिए करती है एवं अखिल भारतीय स्तर पर चयनित मेधावी छात्रों को रिसर्च स्तर तक की उच्च शिक्षा तक स्काॅलरशिप प्रदान करती है। श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. द्वारा अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हंै। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी सी.एम.एस. छात्र नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. छात्र अपनी सफलता का श्रेय अपने कर्तव्यपरायण विद्वान शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण व आध्यात्मिक वातावरण को देते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in