Categorized | लखनऊ.

प्रदेष में धौंस और धमकी की सरकार -डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 05 January 2015 by admin

जनवरी भारतीय जनता पार्टी ने सपा के मंत्री गायत्री प्रजापति के  गुर्गो द्वारा आई.पी.एस. अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी को धमकाने की कड़ी भत्र्सना की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक कानून को अपने हाथ में लेकर आम आदमी से लेकर जिम्मेेदार अधिकारियों तक को धमका रहे है। उन्होंने प्रदेश के मुुख्यमंत्री से मांग की  कि इन मंत्री महोदय को तत्काल बर्खास्त करें। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने सपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार में सपाई मंत्री, विधायक कानून का रास्ता न अपना कर धौस और धमकी का रास्ता अपना रहे है। सपा के मंत्री द्वारा सी0एम0ओ0 को दिन दहाडे़ उठाने की घटना से शुरू हुआ सिलसिला आजतक जारी है। सपा के एक पूर्व विधायक द्वारा कल वी0डी0ओ0 को रिवाल्वर तान कर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्रदेश में रोज-2 जनता और ईमानदार अधिकारी सपाई आंतक का शिकार हो रहे है। प्रदेश भर में रोज-2 इस तरह की घटनायें घट रही हैं। लोंगो की जुबान बंद की जा रही है। प्रदेश की जनता इस सपाई आंतक से त्रस्त है। सपा के विधायक हत्या के आरोप में जेल तक जा रहे है।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने कहा कि सपाईयों के इस आचरण से प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। तीर्थयात्री की आंखे निकाल ली गई वहीं हापुड़ में डकैतों द्वारा किशोरी को जिन्दा जला दिया गया। उत्तर प्रदेश में आखिर ये क्या हो रहा है?
डाॅ0 मिश्र ने सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार के मंत्री , विधायक तथा अन्य सपाई जिम्मेदार लोग अपना आचरण तत्काल सुधारें। प्रदेश की जनता ने भी इसी आचरण के कारण लोगसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को हैसियत बता दी। अब फिर सपाई अपने आचरण से अगामी विधानसभा चुनाव में भी जमीदोज हो जायेंगे। जब प्रदेश में आई0पी0एस0 के परिवार को जान बचाने की गुहार लगानी पडे़ तो आम आदमी का क्या हश्र होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in