Categorized | लखनऊ.

,पत्रकारों के परिजनों को भी पी0जी0आई0 व लोहिया इन्टीट्यूट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किये जाने की मांग

Posted on 05 January 2015 by admin

उत्तर प्रदेेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  को एक पत्र  स्पीड - पोस्ट से भेजकर मांग की है कि राज्य कर्मचारियों तथा हाईकोर्ट के अधिकारी, कर्मचारियों की भांति राज्य मुख्यालय के पत्रकारों के परिजनों को भी संजय गाॅंधी आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ तथा लोहिया इंस्टीट्यूट, लखनऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय ले।
साथ ही शुक्ला ने मुख्यमंत्री से पत्रकारों के कल्याण के लिए चिकित्सा सुविधाओं का दायरा बढ़ाने पर भी विचार करने का अनुरोध किया हैं।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उपजा लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने मांग की है कि संजय गांधी पी0जी0आई0 और लोहिया इन्सटीट्यूट लखनऊ में समस्त मान्यता प्राप्त पत्रकारों (राज्य मुख्यालय के एवं जिला स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकारों) व उनके परिजनों को प्रथम चरण में तथा दूसरे चरण में समस्त श्रमजीवी पत्रकारों (डेस्क के भी पत्रकारों को जो श्रमजीवी पत्रकार की श्रेणी मंें आते हैं) को तथा उनके परिजनों को निःशुल्क चिकित्सीय सुविधायें दिये जाने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था रखने वाले मुख्यमंत्री जी ने राज्य मुख्यालय के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में राज्य कर्मचारियों की भाँति निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने का ऐतिहासिक काम किया है जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हुई है लेकिन इतना निर्णय समस्त पत्रकारों के लिए पर्याप्त नही है।
पत्र मंे मुख्यमंत्री से अपेक्षा की गयी है कि कृत कार्यवाही से वेें पत्रकारों को अवगत कराने का कष्ट करेगें, साथ ही पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यसचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल तथा सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन को भी भेजी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in