Categorized | लखनऊ.

उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ ;चेत नरायण गुटद्ध के प्रदेशीय मन्त्री एवं प्रवक्ता डॉ0 महेन्द्रनाथ राय ने वर्ष 2015 में शिक्षकों से अपनी समस्यायों के लिये आर.पार के संघर्ष करने का आवाहन किया है।

Posted on 03 January 2015 by admin

डॉ0 राय ने बताया कि आगामी संघर्ष की रूपरेखा तय करने के लिये संगठन की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय जय नरायण इन्टर कॉलेज में संगठन के प्रदेश
अध्यक्ष श्री चेतनरायण सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभावी संघर्ष की रूपरेखा पर विचार किया गया। संगठन का विचार है
कि तमाम आन्देलनों के बाद भी वर्तमान सर्कार गम्भीर नहीं है तथा शिक्षकों को उपेक्षित कर रही है। अतः नये वर्ष में संगठन ने अद्यतन तदर्थ रूप से नियुक्त
शिक्षकों के विनयमितीकरणए वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेयए सी0टी0 ग्रेड की समस्याए पुरानी पेन्शन योजना की बहाली तथा शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65
वर्ष करने तथा इन माँगों पर आर.पार की लड़ाई का मन बनाया है। इसके लिये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद तथा अन्य शिक्षक संगठनों से सम्पर्क साध कर एक विराट
आन्दोलन की रूपरेखा बनाई गई है।
डॉ0 राय ने बताया कि संगठन का प्रादेशिक सम्मेलन दिनाँक 2 से 3 फरवरी 2015 कोइलाहाबाद में सेवासमिति विद्या मन्दिर में होगाए जहाँ संघर्ष की रूपरेखा को
अमली जामा पहनाया जायेगा। डॉ0 राय नें यह भी बताया कि संगठन कानपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रिक्त सीट पर पूर्व एम0 एल0 सी0 स्व0 देवेन्द्र स्वरूप के
पुत्र श्री मानवेन्द्र स्वरूप का समर्थन करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in