Categorized | लखनऊ.

श्री दुर्गा कल्याण समिति, ग्राम सराय धनेठी पूरे शिव बख्श पाण्डे तहसील मिल्कीपुर जनपद फैजाबाद में आज राजकुमारी महाविद्यालय प्रांगण में गरीबों और विकलांगों को कम्बल वितरण किया गया।

Posted on 02 January 2015 by admin

श्री दुर्गा कल्याण समिति, ग्राम सराय धनेठी पूरे शिव बख्श पाण्डे तहसील मिल्कीपुर जनपद फैजाबाद में आज राजकुमारी महाविद्यालय प्रांगण में गरीबों और विकलांगों को कम्बल वितरण किया गया। सैकड़ों गरीब और दृष्टि बाधित शारीरिक रूप से अशक्त लोग इससे लाभान्वित हुए।
श्री दुर्गा कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री जगजीवन प्रसाद तथा संस्थापिका श्रीमती राजकुमारी ने कंबल बांटे और आश्वासन दिया कि गरीबों और असहाय लोगों की मदद के लिए समिति के प्रयास जारी रहेगें। उन्होने कहा कि अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी इस जनहित के काम में आगे आना चाहिए। कंबल वितरण के कार्य में समिति के उपाध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी, श्रीमती तान्या कृष्णमुरारी, समिति के प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती विमला देवी ने भी सहयोग किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in