Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी कार्यालय में राजनारायण की पुण्यतिथि पर श्रंद्वाजलि सभा का आयोजन

Posted on 02 January 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिस दिन से प्रदेश में वर्तमान सरकार बनी है उस दिन से लगातार जनता के हित में फैसले लिये जा रहें। प्रदेश के विकास एवं उन्नति के लिए उ0प्र0 सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि देश/प्रदेश की एकता और मजबूती ही वर्तमान सरकार का संकल्प है।
लोक निर्माण मंत्री आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्व0 राजनारायण जी की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रंद्वाजलि सभा में  प्रदेश के दूर-दूर क्षेत्रों से आयी हुए जनता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री राजनारायण ने सदैव जुल्म एवं अन्याय के विरूद्ध संघर्ष किया तथा कभी किसी भी सरकार के सामने नहीं झुके। इस लिए आज के दिन का हम संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए। वे सच्चे समाजवादी थे और हमेशा समाजवाद को बढ़ावा दिया। वर्तमान उ0प्र0 सरकार भी पुराने समाजवादियों के बताये रास्ते पर चलते हुए बिना किसी भेद-भाव के लगातार जनता एवं प्रदेश के विकास के लिए प्रयत्नशील है।
श्री यादव ने कहा कि स्वर्गीय श्री राय ने कभी भी राजनीति से प्राप्त ताकत एवं शोहरत का इस्तेमाल संपत्ति अर्जित करने के लिए नहीं किया। गरीबों की मदद करना और कमजोरों के साथ खडे़ रहना हम लोगो को उनसे सीखना चाहिए। वे संकल्प के धनी थे, एक बार
जो ठान लेते थे उसे करके ही रहते थे। श्री यादव ने कहा कि आज हम सभी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर देश व प्रदेश में कहीं भी अन्याय हो तो उसके विरूद्ध अवाज उठाने व आन्दोलन करने का संकल्प लेना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।    विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि स्वर्गीय श्री राजनारायण जी के जीवन में संघर्षो का लम्बा इतिहास रहा है। उन्होंने पूरे जीवन समाज के सभी वर्गो के लिए संघर्ष किया। दलितों, शोषितों एवं कमजोर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने बिना रूके, बिना डरे जो भी सरकार रही उसके विरूद्ध संघर्ष किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें देश में कही भी हो रहे अन्याय के विरूद्ध संघर्ष का संकल्प आज लेने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में राम आसरे विश्वकर्मा, भगवती सिंह, अम्बिका चैधरी, पारस नाथ यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजपाल कश्यप, अशोक बाजपेयी, विक्रमा राय, गीता सिंह, सी0पी0 राय, दीपक मिश्र तथा अन्य लोगो ने भी स्व0 श्री राजनारायण के बारे में अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in