Categorized | लखनऊ.

श्री शिवपाल सिंह यादव नें गरीब व्यक्तियों को निःशुल्क वितरित किया कम्बल

Posted on 02 January 2015 by admin

गाॅधी भवन के पास शहीद स्मारक पार्क मे ठण्ड से बचाव हेतु गरीब, असहाय निराश्रित, विधवा, विकलांग व्यक्तियों को निःशुल्क कम्बलों का वितरण कार्याक्रम आयोजित किया गया।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राजस्व, लोक निर्माण, सिचाई, बाढ नियंन्त्रण, सहकारिता, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, अभाव, सहायता, पूर्नवास, लोक सेवा प्रबन्धन, मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने शहीद स्मारक पार्क मे ठण्ड से बचाव हेतु गरीब, असहाय निराश्रित, विधवा, विकलांग व्यक्तियों को कम्बलों का वितरण किया। ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल वितरण कार्यक्रम में श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गरीब पात्र व्यक्तियों को कम्बल अवश्य दिया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा गरीबो के उत्थान हेतु विभिन्न कल्याकारी योजनाए चलायी जा रही है। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा गरीबों को ध्यान में रखतें हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार के निर्देश भी है कि जिला प्रशासन द्वारा ठण्ड से बचाव हेतु गरीब, असहाय निराश्रित, विधवा, विकलांग व्यक्तियों को कम्बलों का वितरण निःशुल्क किया जायें।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर श्री जे0पी0यादव ने बताया कि उक्त आयोजित कार्यक्रम में नगर के विभन्न स्थानीय एवं मलिन बस्तियों के 500 गरीब व्यक्तियों को ठण्ड से बचाव हेतु कम्बलों का वितरण किया गया है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार मो0असलम, श्री नरेन्द्र कुमार यादव, श्री गुलाब चन्द अग्रहरी सहित कानूनगों एवं लेखपाल अन्य अधिकारी कर्मचारी व मो0हनीफ आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in