Categorized | लखनऊ.

भ्रष्ट मंत्रियों को मुख्यमंत्री तत्काल वर्खास्त करें-डा0 मनोज मिश्र

Posted on 29 December 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार में आरोपित सपा के दो मंत्रियों गायत्री प्रजापति और महबूब अली की बर्खस्तगी की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने सपा सरकार के इन दोनों मंत्रियों की वर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि ये लोग सरकार में रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते है। मुख्यमंत्री जी द्वारा इन दोनों का सरक्षंण भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण है। मुख्यमंत्री की इस मामले में चुप्पी प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा है।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि इस सरकार पर खुलेआम भ्रष्टाचार को संरक्षण के आरोप लग रहे है और सरकार की भ्रष्टाचार के विरूद्ध कमजोर मुहिम, इस आरोप की पुष्टि कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के काफी दबाव के बाद यादव सिंह को कई दिन बाद निलम्बित किया गया। यादव सिंह के विरूद्ध कोई गम्भीर कार्यवाही न करके सपा सरकार द्वारा संरक्षण दिया जाना चिंताजनक है। मंत्रियों गायत्री प्रजापति और महबूब अली के भ्रष्टाचार के विरूद्ध आरोपो की सरकार को गम्भीरता से जांच करवानी चाहिए। ये दोनों मंत्री अपने विरूद्ध भ्रष्टाचार की जांच को मंत्री रहते प्रभावित कर सकते है। अतः इन दोनों की मंत्रिपरिषद से वर्खास्तगी तत्काल की जाये।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया हैं। भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध गम्भीर कार्यवाही न होने से प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारियों के हौसले बुलन्द है। यदि इन पर गम्भीर कार्यवाहीं नहीं हुई तो प्रदेश में गलत संदेश जायेगा और सपा सरकार प्रदेश के भ्रष्टाचारियों की संरक्षक मानी जायेगी। उन्होंने मांग की तत्काल मुख्यमत्रंी जी मंत्रियों गायत्री प्रजापति और महबूब अली को वर्खास्त करें ताकि इनके विरूद्ध निष्पक्ष जांच का मार्ग प्रशस्त हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in